Tahelka news

www.tahelkanews.com

भजन संध्या पर देर रात तक झूमे भक्तगण, कोलकाता से मंगाये गये फूलों से किया गया बाबा खाटू श्याम का श्रंगार

Spread the love

रुड़की।श्री श्याम मित्र मंडल रुड़की द्वारा प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को होने वाली भजन संध्या पर भक्तजन जमकर झूमे।आवास विकास स्थित हुई इस भजन संध्या में जहां सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई,वहीं नगर एवं देशवासियों की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की गई।हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद भक्तगण बाबा खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।भजन संध्या में कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का श्रंगार किया गया तथा सहारनपुर से सुनील गोयल,नितिन गोयल,गोयल संजय,विवेक एवं आशीष कुमार ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया।इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।श्याम बाबा को तरह-तरह के भोजन से भोग लगाया गया।भजन गायक सिद्धांत राज श्याम दरबार मोदीनगर,दीपांशु उपाध्याय झबरेड़ा,अक्षय त्यागी मंगलौर,शुभम जैन शामली,दिनेश बजरंगी रुड़की द्वारा बाबा का गुणगान सुंदर भजनों से किया गया।उन्होंने कड़कड़ाती ठंड में भी अपनी आवाज के दम पर लोगों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया।भजन संध्या में बड़ी संख्या में आए श्याम प्रेमियों द्वारा भजनों का खूब आनंद लिया।मधुर संगीत रवि उपाध्याय की टीम द्वारा किया गया।इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल,राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी,श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता,अविनाश त्यागी,महासचिव सचिन मित्तल,सह संयोजक राहुल बंसल,अशोक अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,ध्रुव अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,विकास बंसल, उमंग गुप्ता,दीपक बंसल, आकाश अग्रवाल,मयंक गोयल,कुशाग्र गर्ग,अमित गुप्ता,विशाल अग्रवाल,रवि गर्ग,शिवम अग्रवाल,विभोर अग्रवाल,विशाल गुप्ता,बृजपाल चौधरी, निखिल तायल,ईशान कुमार,दिवेश शर्मा,अनुज सैनी,शंकर कंसल,सचिन कुमार,रजनी त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में आयोजन कर्ता सार्थक गोयल व तुषार गोयल ने श्री श्याम मित्र मंडली व भजन गायकों को सम्मानित किया।

About The Author

You may have missed